{"_id":"571fb9484f1c1bb124a91a18","slug":"speed-havoc-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर,नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रफ्तार का कहर,नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब सड़कें और तेज गति जान लेवा हो रही हैं। मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण बालक समेत आठ लोग घायल हुए हैं। जिसमें परतावल में घायल बालक और बृजमनगंज में अधेड़ तथा बनकटी में महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में हुईं तीन दुर्घटनाओं में महिला समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार को कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी निवासी शफीक अली व कैथवलिया के कमालुददीन एक बाइक से कही जा रहे थे। कोल्हुई के समीप अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गए। दोनों लोगों को गंभीर चोटें लगीं। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुंचाया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दूसरी घटना में बृजमनगंज के पीयूष मणि बाइक से गिर गए। गंभीर रूप से घायल पीयूष को बनकटी सीएचसी में इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीसरी घटना बनकटी के केवटलिया के समुनिशा के साथ हुई। बेटे के साथ बाइक से कही जा रही थीं। भैया फरेंदा चौराहे पर अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई। गंभीर रूप से घायल होने के चलते सीएचसी बनकटी के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
नौतनवा प्रतिनिधि की खबर के मुताबिक क्षेत्र में अलग अलग हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। सोनौली-गोरखपुर हाइवे पर दोपहर एक बजे बाबू पैसिया गांव के समीप सोनौली की तरफ से जा रहे चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। बाबू पैसिया के केशव सिंह और कोमल यादव घायल हो गए। लोगों ने नौतनवा न्यू पीएचसी पहुंचाया। केशव सिंह की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। एसओ रामायण यादव ने बताया कि चार पहिया वाहन सहित चालक को हिरासत में लिया गया है। दूसरी घटना जलकल परिसर के सामने शाम चार बजे हुई। तेज रफ्तार बाइक से युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल की पहचान सब्जी मंडी निवासी सोनू के रूप में हुई। इलाज न्यू पीएचसी नौतनवा में किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेल्मेट लगाया होता तो गंभीर चोट से बच जाता।
विज्ञापन
परतावल सवांददाता के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गोघवल चौराहे पर 10 वर्षीय रेहान निवासी महेसरा गोरखपुर अपने मामा के यहां परतावल में आया था। मंगलवार को मामा के घर से मां के साथ अपने घर महेसरा जा रहा था कि गोघवल चौराहे पर पानी पीने के लिए गाड़ी रोकवा कर सड़क पार कर रहा था। गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। रेहान बुरी तरह से घायल हो गया। रेहान की मां उसे लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गई जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन चालक गाड़ी सहित भाग निकला।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सबेया के अहिरौली टोले मंगलवार को दोपहर एक बजे सबेया के अहिरौली टोले केनगीना कुशवाहा किसी काम से जा रहे थे इसी बीच सिसवा से खड्डा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने प्राथमिक स्कूल के सामने टक्कर मार दी। पिकअप की ठोकर से नगीना कुछ दूर जा गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।