फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students showed courage in the face of molestation; taught the molester a lesson by thrashing him.

Meerut News: छेड़छाड़ पर छात्राओं ने दिखाई हिम्मत, पिटाई कर सिखाया सबक

Fri, 21 Aug 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Female students showed courage in the face of molestation; taught the molester a lesson by thrashing him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज की दो छात्राओं ने सरेराह हिम्मत का परिचय देते हुए मनचलों के हौसले पस्त कर दिए। स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों छात्राएं पैदल अपने घर लौट रही थीं। वह परीक्षितगढ़ बस स्टैंड के पास पहुंची तो पीछा कर रहे दो अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि मनचलों ने छात्राओं को जबरन पत्र पकड़ाने का प्रयास किया। आरोपियों ने हिम्मत दिखाते हुए एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। इस पर छात्राओं ने डरने की बजाय साहस परिचय दिया। छात्राओं ने सड़क पर ही दोनों युवकों की धुनाई शुरू कर दी। छात्राओं को मनचलों से भिड़ते देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर गुस्साए राहगीरों और स्थानीय भीड़ ने भी दोनों मनचलों पर जमकर हाथ साफ किया। हंगामा बढ़ते देख और खुद को घिरा हुआ पाकर दोनों आरोपी भीड़ के बीच से किसी तरह जान बचाकर भागे।
विज्ञापन

छात्राओं ने तुरंत घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों छात्राओं को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। बताया जा रहा है कि ये आरोपी पिछले कई दिनों से लगातार छात्राओं का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की शिनाख्त होते ही उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed