फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Siswa organically block vote

सिसवा ब्लॉक पर मतदान में बवाल

Mon, 08 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 08 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। क्षेत्र पंचायत सिसवा में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हंगामे और बवाल के बीच मतदान हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैप्टन मानवेंद्र सिंह और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह के समर्थकों के बीच दो बार झड़प हुई। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे टूटे, पुलिस ने उपद्रवियों पर जमकर लाठियां भी भांजी।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में बने बूथ में ठीक 11 बजे मतदान शुरू हुआ। दो प्रमुख प्रत्याशियों के समर्थक गाड़ियों से बीडीसी सदस्यों को पोलिंग बूथ तक ले गए। इसी दौरान दो बार दोनों पक्ष के समर्थकों में झड़प हुई। पहली बार सीओ निचलौल रचना मिश्रा ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


 कुछ समय बाद फिर विवाद बढ़ गया। इस दौरान मानवेन्द्र सिंह के समर्थकों ने उदय प्रताप सिंह के पक्ष की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई वाहनों के शीशे तोड़े गए। विरोध में उदय प्रताप सिंह के समर्थकों ने मिर्च फेंकनी शुरू कर दी। बवाल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। दोनों पक्ष के समर्थकों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद  जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव व एसपी भारत सिंह यादव पहुंचे और लगभग एक घंटे तक बूथ पर डटे रहे। पूरे मतदान के दौरान एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान प्रमुख उदय प्रताप सिंह के समर्थन में समर्थकों के साथ डटे रहे।


इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम निचलौल जितेंद्र कुशवाहा, एसओ कोठीभार राजेश वर्मा, आरएन सिद्धार्थ, चौकी प्रभारी सतीश सिंह, शरद भारती, कन्हैया पांडेय, मैंनेजर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed