पति को सेल्फी भेज फंदे पर झूली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास के लोगों ने बताया कि मुस्लिम परिवार की लड़की नाजनी ने घर वालों से बगावत कर 2012 में हिंदू अजय रंजन के इकलौते पुत्र शिव प्रताप रंजन से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह इतना कमजोर हो गई थी कि पहला बच्चा गर्भ में ही मर गया जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला। तब किसी तरह उसकी जान बची थी। इस घटना के बाद नाजनी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसे कई तरह की बीमारियों ने जकड़ लिया। परिवार वालों ने बताया कि वह ब्लड प्रेशर, थायराइड, ब्लड शुगर और अंतिम स्टेज की टीबी से पीड़ित थी। नाजनी हमेशा अपने आप को कोसती रहती थी।
नाजनी के ससुर अजय रंजन ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार की रात नाजनी परिवार वालों के साथ भोजन के बाद अपने कमरे में गई और अंदर से फाटक बंद कर लिया। उसके मोबाइल फोन से पता चला कि रात 10:58 पर उसने फंदा लगाकर सेल्फी ली और उसे वाट्सएप पर अपने पति को भेजा और फंदे से झूल गई।
सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर घर वालों ने खिड़की से झांका तो वह पंखे से लटक रही थी। उसके बेड पर लैपटॉप, पढ़ने लिखने के कागजात आदि बिखरे थे। सूचना पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, थानाध्यक्ष रमाकर यादव सहित पहुंची पुलिस ने फाटक तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रमाकर यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।