{"_id":"57eeb5ab4f1c1bce4b573ff4","slug":"road-jam-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत के लिए लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क मरम्मत के लिए लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
मऊपाकड़ में सड़क बनवाने की मांग पर लोगों ने निचलौल मार्ग जाम किया।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगर के निचलौल रोड पर मऊपाकड़ में नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न सड़कों की मरम्मत और गड्ढ़ों के भरवाने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत के लिए इससे पहले कई बार नपा प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई थी, परंतु नपा प्रशासन अब तक उसे ठीक नहीं कराया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को मऊपाकड़ में महराजगंज निचलौल सड़क को जाम कर दिया। महेश चौरसिया ने कहा कि अगर नपा प्रशासन ने इसको जल्द ठीक नहीं कराया तो आंदोलन और उग्र होगा। इस दौरान अमर साहनी, मेवालाल, राजू, राजेश मद्देशिया, उमेश अग्रहरि, कमलेश गुप्ता, संजय कुमार, खदेरू, सुबाष आदि लोग मौजूद रहे।