फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   road jam for cbi probe

सीबीआई जांच के लिए रोड जाम

Fri, 16 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 16 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
road jam for cbi probe
पीजी कालेज के सामने पूर्व छात्र संघ महामंत्री रेनू गुप्ता व अन्य छात्र नेताओं ने रोड जाम किया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के गेट पर शिक्षक हत्या कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने निचलौल महराजगंज मार्ग को करीब दो घंटे जाम कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष बलराम दूबे ने कहा कि शिक्षक नेता सुरेंद्र मणि हत्याकांड में जब तक सीबीआई जांच बैठा नहीं दी जाती, जाम और धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन


जाम की खबर मिलते ही नगर चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय पहुंच गए और जाम को समाप्त कराने का प्रयास करने लगे। स्थिति बढ़ती देख नगर चौकी इंचार्ज ने पुलिस फोर्स व एसडीएम को तत्काल मौके पर आने की सूचना दी। उधर, छात्र नेताओं ने जाम के  दौरान पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। साथ ही आत्मदाह की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


कुछ ही देर में मौके पर सदर एडीएम देवेश गुप्ता मौके पर पहुंच गए। छात्र नेताओं को समझाने का प्रयास किया मगर, छात्र नेता सीबीआई जांच के लिए लिखित आश्वासन पर अड़ गए। छात्र संघ पूर्व महामंत्री रेनू गुप्ता ने एसडीएम से बातकर अनशन पर बैठे सयुस नेता अंकुरमणि के पास पहुंचीं। छात्राओं ने एसडीएम पर भरोसा करने को कहा। इसके बाद छात्रनेता व एसडीएम सदर देवेश गुप्ता अंकुर मणि के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुर मणि ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र दिया। एसडीएम सदर देवेश गुप्ता ने पत्र को तत्काल भेजने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। युवा सपा नेता अंकुर मणि त्रिपाठी ने बताया कि मेरे पिता सुरेंद्र मणि त्रिपाठी प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। तत्कालीन बीएसए रामहुजूर प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था। उसी को लेकर उनके पिता की हत्या करा दी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed