फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Retired Kanugo sent to jail by police

सेवानिवृत्त कानूनगो को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 17 Apr 2019 12:07 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Retired Kanugo sent to jail by police
डेमो - फोटो : डेमो
नौतनवां(महराजगंज)। स्थानीय तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो शिव प्रसाद मिश्रा ने सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूनगो चंद्रभान प्रसाद पर एक पोखरी की पत्रावली लापता करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी कानूनगो पर मुकदमा पंजीकृत किया था। मंगलवार को कस्बे से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

नौतनवां तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो शिव प्रसाद मिश्रा ने थाना में तहरीर देकर सेवानिवृत्त कानूनगो चंद्रभान प्रसाद निवासी पतरेंगवा टोला शीतलपुर, थाना कोतवाली महराजगंज पर पोखरी संख्या 208 रकबा 0.858 हेक्टेयर, 10 वर्षीय मत्स्य पालन के लिए स्वीकृति की पत्रावली लापता करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 409 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को  कस्बे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया आरोपित चंद्रभान प्रसाद सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed