फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rape with minor in ghani

छह साल की बालिका से दुष्कर्म

Wed, 18 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 18 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
rape with minor in ghani
bhagpat rape
धानी। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात करीब 8 बजे शौच के लिए गई 6 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सीओ फरेंदा समेत पुलिस अमले ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

पीड़ित बालिका घर से मुश्किल से सौ मीटर की दूूरी पर पहुंची ही थी कि एक युवक ने बच्ची को पकड़ लिया और गांव के पूरब एक बागीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में बच्ची को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद गांव की एक महिला उसी रास्ते से घर जा रही थी। उसने बच्ची के कराहने की आवाज सुनी। 
विज्ञापन


महिला ने जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पीड़ित बच्ची के परिवार वालों को सूचना दी। घर वाले वहां पहुंचे। बच्ची ने परिवार वालों से आप बीती बताई। उसने बताया कि आरोपी मुंह पर रुमाल बांधे था, जिससे वह उसको पहचान नहीं पाई। बालिका की हालत गंभीर देख घर वाले बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डाक्टर न होने पर जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति में बच्ची का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर सीओ फरेंदा, थानाध्यक्ष बृजमनगंज चंद्रेश यादव और चौकी इंचार्ज धानी गजेंद्र पांडेय ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित के परिवार वालों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पीड़ित बच्ची के पिता की तरफ से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed