फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rape to minor girl

दुष्कर्म के बाद बालिका को नहर किनारे फेंका

Fri, 01 Dec 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
rape to minor girl
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी आरपी सिंह ने जरूरी जानकारी ली। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
घुघली। थाना क्षेत्र में नहर के पास नौ वर्षीय बालिका को दरिंदों ने लहूलुहान हालत में फेंक कर फरार हो गए। बालिका नहर के किनारे दर्द से कराह रही थी। इस बीच बकरी चरा रहे शख्स की उस पर नजर पड़ी तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


साथ ही उसके घर वालों के बारे में पता करने में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आरपी सिंह ने भी मौके का जायजा लिया और घटना के बारे में जानकारी दी। गुरुवार को घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा तिवारी गांव के पास नहर के बगल में लहूलुहान हालत में मिली बालिका के  कपडे़ फटे हुए थे।
विज्ञापन


परिस्थितियां उसके साथ हुई हैवानियत बयां कर रही थीं। उसे देखते ही बकरी चरा रहा शख्स सन्न रह गया। उसने बालिका को अपने तौलिए से ढका। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। घुघली पुलिस ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष घुघली आरके सिंह ने बताया कि बालिका की उम्र करीब 9 वर्ष है। लहूलुहान हालत में वह नहर के पास मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके परिजनों के बारे में जानकारी ली जा रही है। जांच पड़ताल के बाद जो भी कसूरवार पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed