{"_id":"58f11d264f1c1bbc4ccf58db","slug":"rampage-in-laqnd-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट,13 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में मारपीट,13 घायल
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुरंदरपुर क्षेत्र में जमीनी विवाद में मारपीट के बाद घायल महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरंदरपुर/फरेंदा। जमीन विवाद में दो स्थानों पर मारपीट में 13 लोग घायल हो गए।घायलों में नौ महिलाएं शामिल हैं। बरगदवा मधुबनी में शुक्रवार को सुबह में जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट में छह महिलाएं और एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गई। रामचंद्र की हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव बरगदवा मधुबनी की रहने वाली दुर्गावती देवी ने थाने में तहरीर दी कि विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कराया जा रहा था। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में रामचंद्र, मेवाती (35), बिलायती (28), सुनीता (25), मीना (18), शीला (20), संगीता (22) निवासी बरगदवां मधुबनी घायल हो गए। तहरीर देकर सात लोगों पर मारपीट का केस दर्ज करने का मांग की है। एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
फरेंदा क्षेत्र के भैसहिया के बाबा टोला में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी बनकटी में चल रहा है। फरेंदा थाना क्षेत्र के भैसहिया के बाबा टोला निवासी जगन्नाथ दो वर्ष पूर्व जमीन विश्वनाथ को दी थी।
विज्ञापन
उस जमीन पर कब्जा करने को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। मारपीट में पानमती (65), इलायची देवी (40), दिनेश (25), उमेश (20) व रुक्मिणी देवी (22) और एक अन्य को गंभीर चोटें आईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।