फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rampage in dipping idols

प्रतिमा विसर्जन के विवाद में पीएससी तैनात

Fri, 14 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
rampage in dipping idols
रामनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद पर मौके पर पहुंचे एएसपी हरगोविन्द व एलआईओ इंस्पेक्टर ओपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
चौक बाजार। दुर्गा मूर्ति का डोल घुमाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। समुदाय विशेष के चार लोगों ने एक पुलिस वाले को पीट दिया और दूसरे को पकड़ना चाहा लेकिन पुलिस वाला किसी तरह से भाग निकला। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर में दो समुदायों में मूर्ति विसर्जन के लिए निकाले डोल की वजह से विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। जिस तरफ से लोगों नेे कहा उधर से डोल घुमाया गया। लेकिन मौका देखते ही समुदाय विशेष के लोगों ने छत से ईंट-पत्थर चलाने लगे। 
विज्ञापन


औरतें सड़क पर उतर कर अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगीं। पुरुष भी लाठी-डंडे लेकर रास्ते में खड़े हो गए और इधर से मूर्ति नहीं जाने देने की हिदायत देने लगे। चेतावनी दे रहे थे कि यदि कोई इधर आया तो खैर नहीं। महिलाओं का कहना था कि इस रास्ते डोल कभी नहीं घूमाया गया था। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम देवेश गुप्ता और सीओ के लाख मनाने के बाद भी लोगों ने मूर्ति को नहीं जाने दिया। इस प्रकार हालात पर काबू न मिलने के कारण मौके पर पीएसी ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed