फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   post on social media against yogi

आपत्तिजनक पोस्ट पर मुंशी लाइन हाजिर

Wed, 22 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 22 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
post on social media against yogi
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media
महराजगंज/कोठीभार। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में कोठीभार थाने पर तैनात मुंशी (हेड कांस्टेबल) को एसपी प्रमोद कुमार ने लाइन हाजिर कर मामले की जांच का आदेश दिया है। हियुवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में हियुवा के नगर संयोजक मनीष शर्मा ने लिखा है कि कोठीभार थाने पर तैनात मुंशी हृदयनारायण ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। कोठीभार पुलिस का सुपर कॉप कोठीभार पुलिस के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप है।
विज्ञापन


इसका स्क्रीन शॉट वायरल होने पर इसकी जानकारी कटहरी ग्रामसभा के प्रधान व हियुवा कार्यकर्ता मनोज पांडेय को हुई। धीरे-धीरे इसकी जानकारी संगठन के लोगों को हुई तो आक्रोशित कार्यकर्ता कोठीभार थाने पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष की सूचना पर एसपी प्रमोद कुमार ने मुंशी को लाइन हाजिर करते हुए प्रकरण की जांच का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, नगर प्रभारी मनोज जायसवाल, सहित भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने रोष घटना पर जताया है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed