फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   order to register case of gang rape

दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Sat, 10 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 10 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
order to register case of gang rape
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। कोठीभार थाना क्षेत्र के मुंडेरी चौबे गांव के पास 9 सितंबर को महिला से दो युवकों के दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने थानाध्यक्ष कोठीभार को मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दे दिया है। 
विज्ञापन

नगर पंचायत घुघली वार्ड नंबर पांच की महिला ने अधिवक्ता सोमनाथ चौरसिया के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में वाद दायर किया। कहा कि वह मुंडेरी चौबे थाना कोठीभार निवासी अपने जीजा के घर से वापस अपने घर आ रही थी। 
विज्ञापन


शाम के सात बजे वह पहलवान बाबा स्थान के पास स्थित पुल के करीब पहुंची ही थी कि संतोष पांडेय व मुन्ना नामक युवकों ने पकड़ लिया तथा मुंह बंद कर पुल के नीचे ले गए। वहां चाकू दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। धमकी दी कि अगर इस बात की शिकायत कहीं करोगी तो वीडियो को नेट पर डाल देंगे। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और आप बीती अपने पति से बताई। न्याय के लिए जब वह थाने पर पहुंची तो पुलिस कार्रवाई के बजाय पंचायत कराने पर जोर देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अधीक्षक का भी दरवाजा खटखटाया किंतु न्याय नहीं मिला। जिम्मेदारों के व्यवहार से क्षुब्ध महिला कोर्ट पहुंची तो न्यायिक मजिस्ट्रेट अमन कुमार श्रीवास्तव ने कोठीभार थानाध्यक्ष को दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed