{"_id":"5cc749fdbdec22071d1bd5f1","slug":"operator-of-the-customer-service-center-shot-dead-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की गोली मारकर हत्या, लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की गोली मारकर हत्या, लूट
Tue, 30 Apr 2019 12:31 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज
महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की गोली मारकर हत्या, लूट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा(महराजगंज)। छितही बुजुर्ग चौराहे के ब्यूरो पास विश्रामपुर में सोमवार को दिन दहाड़े फिनो पेमेंट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद असलहा लहराते हुए बदमाश धानी ढाला की तरफ भाग गए। दिन दहाड़े हत्या के बाद हुई इस घटना से दहशत का माहौल हो गया। घटना की सूचना पाते ही एसपी रोहित सिंह साजवान भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल के बगल में स्थित पेट्रोल पंप की सीसीटीवी को भी खंगाला गया। इसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। लूटी गई रकम की सही जानकारी समाचार लिखते वक्त तक नहीं मिल पाई थी।
कैम्पियरगंज क्षेत्र के बनकटा निवासी 28 वर्षीय चर्तुभुजी उर्फ विद्यार्थी फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी विश्रामपुर चौराहे पर फिनो पेमेंट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते थे। सोमवार दोपहर 12:30 बजे के करीब एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और असलहा सटाकर संचालक से रकम लूटकर बाइक पर बैठने जा रहे थे। इस बीच संचालक ने शोर मचाते हुए बदमाश पर लोहे के रॉड से पीछे से वार कर दिया। साथी को कबर दे रहे बदमाश ने संचालक पर फायरिंग कर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज को सुनकर अगल-बगल के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रोहित सिंह साजवान, सीओ अशोक कुमार मिश्रा और एसओजी टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है। थानेदार आशुतोष सिंह ने कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के पर्दाफाश के लिए टीम गठित की गई है। भांजे रवि की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।