फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One thousand acre crop ash

एक हजार एकड़ फसल राख

Mon, 11 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 11 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 One thousand acre crop ash
रविवार को कोल्हुई में धू धू कर जलीं फसलें
जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार को नाथनगर को अनाथ करने के बाद रविवार को कोल्हुई समेत करीब 12 जगहों पर आग की घटनाएं हुईं। जिसमें एक हजार एकड़ से अधिक गेहूं की फसल व 30 से अधिक घर जले हैं। कोल्हुई में आग पर काबू पाने की कोशिश में तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं।
विज्ञापन


सोनपिपरी में अचानक आग लगी। हब्बीस, असगर, रिजवान, महबूब, नूर मोहम्मद, अकबर अली, साजिद अली के घर जले तथा 12 से अधिक किसानों की फसल। देखते ही देखते आग नौवाडीह को आगोश में ले ली। यहां धर्मराज, शिवपूजन, पलटू, हरिहर, विक्रम, रामकेवल आदि के घर और फसलें नष्ट हो गईं। आग यहीं नहीं थमी बल्कि धुसवां को भी घेरे में ले लिया। बैजनाथ, पंचम, चिंता, भुलई आदि के घर जले। हरैया पंडित में बैजनाथ, सिद्धनाथ, शोभनाथ, गुलाब  विनयप्रकाश, गुलाबदत्त, संतोष सहित कई किसानों की फसलें, दीप नरायण, उदित नरायण, हसन अली, निवास अली आदि के घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


शिकारगढ़ गांव के अरविन्द राय, विन्ध्यवासिनी राय, रघुराई, गौरी, राम प्रसाद,  किशोर, वाहिद, मौसिन, जंगबहादुर सहित कई किसानों की फसल आग की भेंट चढ़ गई। धुसवां में फूस व पक्के मकान शिवपूजन, बैजनाथ, पंचम,  चिन्ता, भूलई के घर जल गए। 12 से अधिक किसानों की फसल जल कर राख हो गई। बांधा के कई किसानों की फसलों को आगोश में लेते हुए मूसाडीह टोले में दर्जन भर घर और फसलेें जलीं। आग का दायरा बड़ीहारी के पासी टोला तक जा पहुंचा। यहां फसलों के साथ साथ लाल बिहारी, नन्दू, हरदेव, बसन्ता, रसील, नन्दा, प्रभु, बैजू, प्यारे,  श्रीराम, किशोर, तौलन, रामधनी, वेचन का मकान पूरी तरह से जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव के केदार, राजेन्द्र सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, शिवपूजन, दशरथ,  रामचन्द्र, बृजेश, बेलास, रामशब्द, आदि की फसलें आग में जल गईं। सूचना के पर नौतनवा विधायक मुन्ना सिंह, फरेंदा विधायक विनोद तिवारी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री श्यामनारायण तिवारी के अलावा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बृजमनगंज प्रतिनधि के अनुसार मटिहनवा के टोला गोलसागर में दिन के करीब 12 बजे आग लग गई। आग में सात घर जले और लाखों की क्षति हुई। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका।पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कैथवलिया सर्वजीत में रविवार को दोपहर में भूसा बनाने वाले ट्रैक्टर से आग लग गई। एक एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।  


परतावल प्रतिनिधि के अनुसार पिपरपाती मे रंजिशन किसी ने अगरबत्ती जलाकर आलू में खोसकर धर्मेन्द्र यादव   के खेत में रख दिया। जिससे उनका खेत व उनके बगल के लालबिहारी पांडेय का खेत राख हो गया । फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बरगदवा राम सहाय व सिधवारी, गनेशपुर, पिपराखल्ली, व जंगल  जोगियाबारी में आग से करीब 20 एकड़ फसल राख हो गई। बरगदवा में ट्रैक्टर से भूसा बनाते समय निकली चिंगारी से मोहम्मद वकील, हद्दीश, श्रीराम, रहमुतुल्लाह, व अवधू के करीब 10 एकड़ फसल राख हो गई। एसपी भारत सिंह से लोगों ने रंजिश में आग लगने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed