{"_id":"584c51f54f1c1b243444b228","slug":"one-killed-in-accident-in-dhani","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कानापार के शख्स की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में कानापार के शख्स की जान गई
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
धानी में हादसे में मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
धानी। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के टोला निर्भयपुर ग्राम सभा कानापार निवासी हरिगोविंद अग्रहरि (55) शनिवार 11 बजे के आसपास मोटरसाइकिल से फरेंदा जा रहे थे। वह गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाने के बनकटा गांव के पास पहुंचे थे कि धानी से फरेंदा की तरफ तेज गति से जा रहे चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हरिगोविंद की मौके पर मौत हो गई। हरिगोविंद का दाहिना पैर हाथ बुरी तरह फैक्चर हो गया था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक से पीछा करते हुए दुर्घटना करने वाली गाड़ी को धानी ढाला फरेंदा में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
हरिगोविंद की मौत की खबर पाते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। हरगोविंद के दो लड़के मुंबई कमाते हैं। हरिगोविंद यहीं रोजी-रोजगार करते थे। पत्नी भानमती देवी का कहना है कि सुबह बताकर जा रहे थे कि आज बनकटा दवा लेने जाना है। समय मिलेगा तो जाऊंगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।