{"_id":"57f54e9b4f1c1b4f4c26f8a6","slug":"one-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
रोते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बैरवां जंगल मे बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे गांव के बाहर पोखरे के पास बिजली गिर गई। इससे एक शख्स की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर नौतनवा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गए।
बताया जाता है कि नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरवा जंगल के 45 वर्षीय याकूब अहमद सुबह पोखरे की तरफ शौच गए थे। अचानक चमक गरज के साथ गिरी बिजली से मौके पर मौत हो गई। उस रास्ते जा रहे स्कूली बच्चों ने शव देखकर शोर करते गांव में जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे शव की पहचान होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रामायण यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कानूनी औपचारिकता पूरी कर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। हालांकि परिजन पीएम के लिए तैयार नही हो रहे थे।
आर्थिक सहायता दी जाएगी
नौतनवां एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक छविराज और हल्का लेखपाल हरिशंकर को मौके पर भेजा गया हैं। नियमानुसार पारिवारिक और किसान दुर्घटना बीमा लाभ परिजनों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर बैरवां जंगल के याकूब अहमद की मौत की सूचना पाकर नौतनवां विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बधाते हुए दस हजार रुपये सहायता दिया।