फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one dead ina n accident, two injured

हादसे में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 23 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 23 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
 one dead ina n accident, two injured
accident - फोटो : amar ujala
महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर छातीराम पेट्रोल पंप के निकट हुए हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार देर शाम को बाइक से हदीश निवासी छपिया व बसवार निवासी सुग्रीव परतावल चौक से छपिया जा रहे थे कि सामने से आ रही पिकअप की चपेट में सुग्रीव की बाइक आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुग्रीव का सिर फट कर सड़क पर बिखर गया। जबकि बाइक के पीछे बैठे हदीश बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर एक और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सोहसा बासपार निवासी नबीउल्लाह का पैर टूट गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को किसी तरह सीएचसी परतावल भेजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने सुग्रीव के शव को पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं मौके से पिकअप चालक गाड़ी को लेकर भाग निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed