फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one dead due to current during tkzia procession

ताजिया में उतरा करंट, एक की मौत, तीन गंभीर

Thu, 13 Oct 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
one dead due to current during tkzia procession
मनिकौरा क्षेत्र में ताजिया में करंट लगने से युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंची एबुंलेंस व लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/पुरंदरपुर। मोहर्रम के जुलूस के बाद कर्बला से वापस घर लौटते समय ताजिया हाईटेंशन विद्युत तार छू जाने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती तीनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकर पुर महदेवा निवासी अमीर खान (17), नीकू (14), अयूब (17), शमशेर मोहर्रम का जुलूस निकाल कर गांव के बाहर कर्बला पर ले गये थे। मेला संपन्न होने के बाद वापस ताजिया घर ले जा रहे थे। अभी मनिकौरा चौराहे पर पहुंचे थे कि ताजिया में लगा कच्चा बांस ऊपर गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार से छू गया। करंट की चपेट में आकर चारों युवक गंभीर रूप झुलस गए जोरदार झटके के साथ जमीन पर गिर पड़े। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। सीएचसी पहुंचते ही अमीर खान की मौत हो गई। बाकी तीन युवकों की गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कांग्रेस नेता वीरेंद्र चौधरी, हृदयनरायन पांडेय, विनय तिवारी, विनोद चौधरी आदि लोग घटना पर दु:ख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed