{"_id":"582b58214f1c1b56368ff13e","slug":"one-dead-and-three-unjured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में युवक की मौत, तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा/बृजमनगंज। क्षेत्र में सोमवार की सायं अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की मौत के मामले में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है।
बृजमनगंज क्षेत्र के शिवपुर निवासी सूर्य नारायन का 20 वर्षीय पुत्र रमेश और गांव के ही विष्णु रात में करीब 8 बजे के करीब एक साथ कहीं निकले थे। रात में करीब दस बजे के लगभग वापस घर लौटते समय लेहड़ा स्टेशन के समीप किसी वाहन की चपेट में आ गए। रमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और विष्णु गंभीर रूप से घायल पड़ा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो उसकी सूचना घर वालों और पुलिस को दी।
घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेंफर कर दिया गया। दूसरी घटना विजय सलहिया चौराहे पर दो बाइक के आपस में टकरा जाने से हुई। एक बाइक पर सवार अजय कुमार और उनकी भाभी अनीता को गंभीर चोटें आईं। दोनों को सीएचसी बनकटी लाया गया। गंभीर हालत देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रमेश की मौत के मामले में उनके पिता सूर्य नारायन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।