फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   objected for compansation

मुआवजा न मिलने पर किसानों ने काम रोका

Wed, 19 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
objected for compansation
आक्रोशित किसानों ने बाईपास के लिए हो रहे कार्यों को रोक दिया। - फोटो : अमर उजाला
पुरन्दरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोकवा मोहनापुर में किसानों के भूमि पर पीएनसी कंपनी सोमवार की देर रात  बाईपास के निर्माण के लिए काम कराना शुरू कर दिया था। मंगलवार को भोर में काम होते देख गांव के किसान हतप्रभ रह गए। आक्रोशित किसानों ने बाईपास के लिए हो रहे कार्यों को रोक दिया। किसानों ने कहा कि बिना मुआवजा मिले अपने जमीन पर बाईपास नहीं बनने देंगे। 
विज्ञापन


गोरखपुर-सोनौली राजर्माग-29 पर लगभग एक बर्ष से फोर लेन व टू लेन के चौड़ीकरण का काम पीएनसी कंपनी करा रही है। कंपनी हाईवे के निर्माण के लिए पुरंदरपुर में अपना प्लांट बैठा लिया है। जहां से काम का संचालन किया जाता है। मोहनापुर में रेलवे समपार फाटक को देखते हुए एनएचएआई ने बाईपास के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत बोकवा, मोहनापुर, थरौली बुर्जग, बेलवा बुर्जुग के किसानों की जमीन का सर्वे कर लिया था।
विज्ञापन


किसानों की उपजाऊ जमीन का मुआवजा दिए जाने की बात सर्वे के समय बताई गई थी। किसानों ने भी मुआवजा की मांग जिले के अधिकारियों से की थी। आश्वासन मिला था कि मुआवजा देने के बाद ही कंपनी बाईपास के निर्माण के लिए काम शुरू करेगी। इधर, सोमवार की रात जब बोकवा मोहनापुर के किसान खाना खाकर सो गए तो कंपनी अपने लेबर व अधिकारियों को लगा कर रात में गड्ढे खोद कर पिलर लगवाना शुरू कर दिया। मंगलवार को भोर में गांव के किसान पीएनसी कंपनी केे कारनामे को देख हतप्रभ रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में उपजिलाधिकारी नौतनावां आलोक मिश्रा ने कहा कि मामला पीडब्लूडी का है। वह मुआवजे के बारे में कुछ नहीं कह सकते। पीएनसी कंपनी के जीएम एसएन यादव ने कहा कि दो महीने से रुपये आकर पड़े हैं। लेकिन हड़ताल के कारण रुपये किसानों तक नहीं पहुंचा पाए। लेकिन अब मुआवजा को देकर ही काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed