{"_id":"580917ee4f1c1b722b703638","slug":"murdre-in-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की महिला से संबंध में हुई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव की महिला से संबंध में हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। महुलानी के टोला ओलीनगर में रविवार को दिन में धान के खेत में मिले हीरालाल के शव के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना के संबंध में एसओ बृजमनगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महुलानी के ओलीनगर निवासी हीरालाल (55) का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। यह बात महिला के पति को जानकारी हुई तो उसका खून खौल उठा था। उसने हीरालाल को ठिकाने लगाने की ठान ली। निराऊ मौके की तलाश में था। इसी बीच मंगलवार को महिला को घर में अकेला देख हीरालाल उसके घर में घुस गया।
महिला का पति निराऊ व पुत्र संदीप और भाई शेरे मौके पर पहुंच गए। घर में उसको आपत्तिजनक हालत में देख तीनों हीरालाल पर टूट पड़े। हथौड़े से उस पर वार कर दिया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए देर रात तक इंतजार किया। लोगाें की आवाजाही बंद होने के बाद मौका देखकर शव को धान के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस व आम लोगों को शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या आशनाई के चक्कर में हुई है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने लगी। बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस ने क्षेत्र के इनायतनगर चौराहे पर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।