फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   murder by sharp wepon

हंसिए से वार कर युवक की हत्या

Sat, 21 Oct 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
murder by sharp wepon
मृतक अजय उर्फ नकुल के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
ठूठीबारी(महराजगंज)। भाई की पिटाई का उलाहना देने गए युवक पर पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वाले युवक को लेकर निचलौल सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। थोड़ी ही देर में एसपी, एएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार कराया गया। 
विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा बाजार टोला निवासी भीम पुत्र प्रभु गड़ौरा से शिव मंदिर इटहियां जाने वाले मार्ग के दक्षिण तरफ ठेला लगाकर अंडा व मूंगफली बेचता है। बृहस्पतिवार दीपावली की रात साढ़े दस बजे दुकानदारी खत्म होने पर भीम ठेला लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान पट्टीदार राजेंद्र गुप्ता के घर के सामने राजेंद्र के लड़के मुन्ना और भीम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची। किसी तरह भीम घर पहुंचा और परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। भीम का छोटा भाई अजय उर्फ नकुल (18) उलाहना देने राजेंद्र के घर पहुंचा। आरोप है कि अपने लड़कों के साथ राजेंद्र गुप्ता ने अजय उर्फ नकुल को घर में खींच ले गया और मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच धारदार हंसिया से किसी ने अजय पर हमला कर दिया गया। खून से लथपथ अजय चिल्लाते हुए घर से बाहर निकला और शोर मचाने लगा। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो वे गंभीर रुप से घायल अजय को लेकर निचलौल सीएचसी पहुंचे। वहां पहुंचते ही डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। 

घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बरगदवां, निचलौल, चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गड़ौरा बाजार टोला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। देर रात घटना स्थल पर एसपी आरपी सिंह, एएसपी आशुतोष शुक्ल, निचलौल सीओ रणविजय सिंह भी मौके पर डटे रहे। शुक्रवार की शाम पुलिस की देख रेख में घर वालों ने दाह संस्कार कर दिया।


घटना के बाद से ही आरोपियों समेत पूरा परिवार फरार है।  कोतवाल बृजनंदन सिंह ने बताया कि इस मामले में गड़ौरा बाजार टोला के रहने वाले राजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी गीता, बेटा मुन्ना, पड़ोही के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed