फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MPs angry at the arrest of Suresh

सुरेश की गिरफ्तारी पर सांसद खफा

Sat, 16 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sat, 16 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में करारी हार से सपा तिलमिला गई है। इसी वजह से जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कराया जा रहा है जो निंदनीय है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। उक्त चेतावनी सांसद पंकज चौधरी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
विज्ञापन


सांसद ने शुक्रवार को कहा कि जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी के गांव रानीपुर मेें पुलिस और गांव वालों के बीच मारपीट हुई थी। सुरेश साहनी मौजूद नहीं थे। पुतला जलाने के विवाद में फर्जी तहरीर लेकर उनको अभियुक्त बनाया गया। सुरेश साहनी ने कोर्ट के समक्ष समर्पण किया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट में अभियुक्त न पाया जाना बताया। जिस पर कोर्ट ने सुरेश साहनी को दोषमुक्त कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सुरेश साहनी ने भाजपा का साथ दिया था। इससे चिढ़कर सपा के पूर्व सांसद ने प्रशासन पर दबाव डाल कर निषाद समुदाय के जुझारू नेता व जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी को रात में गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह प्रशासन की हठधर्मिता एवं पुलिसिया उत्पीड़न का प्रमाण है। सांसद ने कहा कि निषाद बिरादरी के इस नेता की लोकप्रियता वहां के क्षेत्रीय विधायक को रास नहीं आई तो फंसाने का कुचक्र रचा। पनियरा के थानाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य रामसूरत यादव और भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथथे। इसलिए उनको दो माह पूर्व सोहांस में घटी घटना में वांछित बना कर तलाश कर रही है।


 चौक थानाध्यक्ष भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पति वीरेन्द्र भारती के घर जाकर सपा को वोट न देने के कारण गालियां दीं।्जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रशासन की मिली भगत से सपा के लोगों ने जो तांडव नगर के चौराहे पर किया था। जनता उसे भूली नहीं है। सांसद ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि कहा कि धैर्य की परीक्षा न ले। ओछी हरकतों पर रोक नहीं लगी तो भाजपा जन आंदोलन के लिए विवश होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed