{"_id":"576ada1e4f1c1bef58b47fe8","slug":"married-lover-failed-to-oust-the-child-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को भगाने में असफल प्रेमी ने बच्ची की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को भगाने में असफल प्रेमी ने बच्ची की हत्या की
mahrajganj
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को थाना क्षेत्र के झांवाकोट गांव के समीप रोहिन नदी में एक शिशु का उतराता हुआ शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त गांव के ही एक परिवार की डेढ़ साल की बच्ची प्रिया के रूप में हुई।
पुलिस की जांच में मिला कि गांव की एक विवाहिता के पूर्व प्रेमी ने उसकी बच्ची का गला दबा कर हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया। प्रेमी अपने विवाहिता प्रेमिका के घर जाकर उस पर जर्बदस्ती भाग चलने का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर प्रेमी ने यह दुस्साहसिक कदम उठाया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के झांवाकोट निवासी महिला कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। शादी से पहले प्रेम नामक शख्स से उसका प्रेम सबंध था। प्रेम चेन्नई में कोई काम करता था। रविवार को प्रेम चेन्नई से घर लौटा तो पता चला कि उसकी पहले की प्रेमिका मायके आयी हुई है।
विज्ञापन
वह सोमवार की रात करीब 12 बजे विवाहिता के घर पहुंचकर उसपर भागने का दबाव बनाने लगा। जब वह तैयार नहीं हुई तो उसके डेढ साल की बेटी प्रिया को अपने साथ उठा ले गया। सोचा की बच्ची की मोह में वह उसके साथ जाने पर राजी हो जाएगी। लेकिन देर तक जब वह नही आई तो गुस्से में उसने प्रिया का गला दबा कर हत्या कर दी और शव को बगल में स्थित रोहिन नदी में फेंक दिया। इधर घटना की रात से ही विवाहिता के घर वाले बच्ची की खोजबीन में जुटे हुए थे।
बुधवार को दिन में एक बजे छितौनी टोले के पास नदी के रोहिन के किनारे उतराती हुई प्रिया की लाश मिली।बच्ची का शव मिलने के बाद विवाहिता ने मुंह खोला और घर वालों को पूरा ब्यौरा बताया। पुलिस नामजद तहरीर मिलने पर आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाई। पुलिस की पूछ ताछ में आरोपी ने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार भी किया लेकिन इस मामले में अधिकृत रूप से पुलिस मुंह खोलने से कतरा रही है।
ज्ञात हुआ है कि पुलिस इस मामले में सुलह समझौता कर मामले को रफा दफा करने में जुटी है। इधर गांव के लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़े हैं। इस संबंध में फरेेंदा थाने के एसओ संपूर्णानंद तिवारी का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है लेकिन अभी आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।