फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   If a video is recorded in the school without permission, the police will be informed.

Delhi NCR News: बिना अनुमति स्कूल में वीडियो बनाया तो पुलिस को जाएगी सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बाद सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा बढ़ी
विज्ञापन

-प्रधानाचार्यों को बाहरी लोगों के प्रवेश पर निगरानी रखने के निर्देश

मोहम्मद बिलाल
ग्रेटर नोएडा। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में पहुंचकर वीडियो बनाने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के मामले में पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने जिले के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिया है कि कोई राजनीतिक दल का कार्यकर्ता, यूट्यूबर या अन्य बाहरी व्यक्ति बिना अनुमति विद्यालय परिसर में पहुंचकर फोटो या वीडियो बनाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार और शनिवार को ग्रेटर नोएडा व सेंट्रल नोएडा जोन के कई सरकारी स्कूलों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से बातचीत की। इस दौरान विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था और बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और हितों को देखते हुए सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति स्कूल की व्यवस्था, शिक्षकों या विद्यार्थियों की वीडियो बनाने का प्रयास करता है तो उससे विवाद करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस के मुताबिक बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश से पठन-पाठन प्रभावित होने के साथ शिक्षक पद की गरिमा और विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय संचालन के बाद भी गेट बंद रखने के निर्देश
प्रधानाचार्यों को विद्यालय संचालन के दौरान और उसके बाद मुख्य गेट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का विवरण रखने और आवश्यक अनुमति के बाद ही प्रवेश देने को कहा गया है।बता दें कि सीजेपी की ओर से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत राजस्थान में विवाद के बाद पुलिस ने सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed