{"_id":"72b370c3dc4257c6233dae3407ffc1ad","slug":"man-arrested-with-five-kilos-of-hashish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की सघन जांच में एक तस्कर हत्थे चढ़ गया। नेपाली युवक के पास से पांच किलो सौ ग्राम चरस बरामद हुआ है।
सोमवार शाम सोनौली मेन गेट के समीप एसएसबी कैंप प्रभारी अविनाश कुमार तथा चौकी प्रभारी भरत यादव रूटीन जांच में थे। एक युवक नेपाल से पैदल ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जवानों को शक हुआ तो उसे रोक कर तलाशी ली। पेट में कपड़े से बांध कर पांच पैकेटों में चरस को छुपा रखा था।
पूछताछ में उसने अपना नाम सिकंदर पाल निवासी मुसहरा थाना कलैया जिला बारा नेपाल बताया। आरोपी ने बताया की उक्त चरस एक व्यक्ति ने नारायण घाट में दिया था। जिसे सोनौली के रास्ते गोरखपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाना था। प्रभारी कोतवाल आर के सिंह ने बताया की पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।