{"_id":"591361194f1c1bb737852af1","slug":"looted-near-police-chauki","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास सात लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास सात लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
वारदात की जानकारी लेते पुलिस अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरंदरपुर/लक्ष्मीपुर। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकमा बाजार में मंगलवार की रात चेहरा ढके बदमाशों ने पोल्ट्री फॉर्म के मालिक की कनपटी पर तमंचा सटाकर सात लाख रुपये लूट लिया और फरार हो गए। हैरतअंगेज बात यह है कि लूट की घटना पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर से महज डेढ़ सौ मीटर दूरी पर हुई। लूट के मामले में पोल्ट्री फॉर्म का नौकर संदेह के घेरे में है। फॉर्म मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर लूट का पर्दाफाश करने की मांग की है।
गांव लक्ष्मीपुर एकमा निवासी मुहम्मद कलीम ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर दी है कि इसी थाना क्षेत्र गांव कोल्हुआ सिहोरवा में किराए पर जमीन लेकर पोल्ट्री फॉर्म चलाता है। पोल्ट्री फॉर्म पर दो कर्मचारी अमित कुमार गांव कम्हरिया जिला जबलपुर मध्यप्रदेश व प्रकाश कुमार गांव देवनगर जबलपुर मध्यप्रदेश को बिक्री व देखरेख के लिए रखा है।
दोनों कर्मियों के लिए लक्ष्मीपुर रेलवे फाटक व पुलिस चौकी के समीप किराए का मकान लिया है। पिछले तीन दिन की बिक्री से सात लाख तेरह सौ नब्बे रुपये एकत्रित हुए थे। इस रकम को लक्ष्मीपुर एकमा के किराए के मकान में आलमारी में रखा था। बीती रात नकाबपोश बदमाश आए और कनपटी पर तमंचा सटाकर रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार का कहना कि तहरीर मिली है। मामले जांच के साथ पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही हकीकत की जानकारी हो जाएगी।