{"_id":"57698d794f1c1bb571b481ad","slug":"lightning-killed-two-people-including-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत
mahrajganj
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पीएम हाउस पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की बारिश दो परिवारों पर आफत बनकर आई। बारिश के दौरान खेत में रोपाई के दौरान खाद डालते समय जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं छत पर मौजूद एक महिला के ऊपर बिजली गिरने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी रत्नेश गुप्ता मंगलवार की सुबह खेत में रोपाई के लिए मजदूरों से बीज कटवा रहे थे। जिस खेत में रोपाई होनी थी। वहां वे खुद खाद डाल रहे थे। तभी तेज आवाज हुई।
जब तक वह कुछ समझ पाते, बिजली उनके ऊपर गिरी। जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। आवाज इतनी तेज थी कि खेत में काम कर रहे मजदूर वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद रत्नेश को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रत्नेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। घर में नौजवान बेटे की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के खालिकगढ़ टोला सोनराडीह निवासी किरन बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे अपने घर पर थीं। तभी बारिश शुरू हो गई। वह कपड़ा लाने के लिए छत पर गईं। तभी बिजली उनके ऊपर गिर गई।
इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद एसडीएम नौतनवा विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। आर्थिक सहायता दिलाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए।