{"_id":"58543dfd4f1c1bb951649d49","slug":"letter-to-president-for-cbi-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच के लिए राष्ट्रपति को पत्र भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई जांच के लिए राष्ट्रपति को पत्र भेजा
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
अंकुर मणि ने अनशन जारी रखा।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शिक्षक नेता सुरेन्द्रमणि त्रिपाठी की हत्या के खुलासे के लिए उनके पुत्र अंकुर मणि त्रिपाठी द्वारा पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने के लिए शुक्रवार को चौथे दिन भी आमरण अनशन जारी रखा। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम से लिखे अपने पत्र में कहा कि उनके पिता सुरेन्द्रमणि त्रिपाठी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में बीएसए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा लड़ते रहते थे।
इसी क्रम में तत्कालीन बीएसए रामहजूर प्रसाद द्वारा फर्जी चेक भुगतान की सूचना मिलने पर उन्होने इसका विरोध किया। जिससे एक साजिश के तहत इनकी हत्या करा दी गई। जिसका अब तक पुलिस ने खुलाशा नहीं किया। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में शुरू से ही लापरवाही किया। हत्या का अब खुलाशा नहीं होने से हमारा पूरा परिवार अवसाद में है। हमे न्याय चाहिए। जब तक पूरे मामले की सीबीआई जांच नहीं करायी जायेगी तब तक हम सबको न्याय नहीं मिलेगा। इसके लिए उन्होने जांच शुरू होने तक आमरण अनशन जारी रखने की बात कही है।