फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   left injured student, police personel ran away

घायल छात्र को छोड़कर फरार हुए पुलिस वाले 

Tue, 08 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
left injured student, police personel ran away
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
फरेंदा। सोनबरसा के पास पुलिस की जीप की टक्कर से छात्र घायल हो गया। घायलावस्था में छात्र को छोड़ कर पुलिस कर्मी फरार हो गए। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी श्यामसुंदर का आठ वर्षीय पुत्र नीरज प्राथमिक स्कूल सोनवरसा में कक्षा दो में पढ़ता है। सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब छात्र स्कूल के मध्याह्न भोजन की छुट्टी के दौरान सड़क पर कुछ काम से गया हुआ था। वापस स्कूल लौटते समय फरेंदा से महराजगंज जा रही पुलिस की जीप की चपेट में आ गया। इससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में छात्र को छोड़ कर पुलिस जीप महराजगंज की तरफ चली गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर बाद में पहुंचे दूसरे पुलिस कर्मियों ने नीरज को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल छात्र को छोड़कर पुलिस वालों के फरार हो जाने को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि दूसरे को मानवता की नसीहत देने वाले पुलिसकर्मियों ने खुद को ही शर्मसार किया है। दुर्घटना के बाद घायल छात्र को अस्पताल तो पहुंचाना ही चाहिए था। हालांकि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed