फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lady dead, young man injured

महिला की मौत, युवक गंभीर

Wed, 03 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
lady dead, young man injured
मिठौरा क्षेत्र में बस की टक्कर से महिला की मौत के बाद पीएम हाउस पर मौजूद परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
मिठौरा। भागाटार और सिंदुरिया के बीच मंगलवार को अनुबंधित बस से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय युवक अपनी बड़ी मां को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहा था। 
विज्ञापन


निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी रेयाज मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपनी बड़ी मां तजीबुन निशा और उसके बेटे अरमान को बाइक पर बैठाकर महराजगंज के लिए जा रहे थे। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के भागाटार के पास निचलौल से गोरखपुर की तरफ जा रही गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस की बाइक में टक्कर हो गई। बाइक पर बैठीं तजीवुन बाइक से नीचे गिर गईं और बस के पहिए के नीचे आ गईं। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं रेयाज घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस व चालक को कब्जे में ले लिया। मामले में पुलिस ने महिला के परिजनों की तहरीर पर चालक अमरनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया और लाश को पीएम के लिए भेज दिया। तजीबुन के पति मुंबई रह कर कमाता है। तजीबुन को दो लड़के और दो लड़कियां हैं। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
ठूठीबारी। नेपाल के नवलपरासी में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर नवलपरासी के रामग्राम नगर पालिका 11जमवार में भूमही और परासी सड़कखंड के बीच तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। इस हादसे में 27 वर्षीय बाइक सवार ओमप्रकाश चौधरी की मौके पर मौत हो गई।  दूसरी बाइक पर सवार युवक सोलिक मियां गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed