फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lady dead in rampage

रास्ते के विवाद में मारपीट, महिला की मौत

Thu, 04 May 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
lady dead in rampage
भगवतनगर परसिया में मारपीट के दौरान महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
फरेंदा। भगवतनगर परसिया में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। मारपीट के दौरान चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी बनकटी में चल रहा है।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया के हथौसा गांव में बुधवार को करीब तीन बजे सार्वजनिक रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कृष्णमुरारी के आने-जाने वाले रास्ते को गांव के ही एक व्यक्ति रोकने का प्रयास कर रहे थे। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान कृष्णमुरारी की पत्नी पार्वती, मनीषा, परमेश्वर व दीपक को चोटें आईं। पार्वती को गंभीर चोटें लगी थीं। उनको घर के लोग सीएचसी बनकटी लाए। चिकित्सक ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया। दूसरे पक्ष की सोनी को भी चोटें आईं। उनका इलाज बनकटी में चल रहा था। महिला की मौत के बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद मामले की जांच कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed