फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ladies and children participated play of jua

जुए के खेल में महिलाएं और बच्चे भी 

Mon, 23 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 23 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ladies and children participated play of jua
play of jua - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में जुआ जोरों पर चल रहा है। इन दिनों भीषण गर्मी में बाग- बगीचों, विद्यालय, मंदिर परिसरों चौराहों आदि स्थानों पर जुए का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। युवक, बुजुर्ग, छोटे बच्चे, महिलाएं भी इस खेल में लिप्त हैं। बावजूद इसके स्थानीय पुलिस मौन है।  
विज्ञापन


नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर, सिरसिया, खोरिया बाजार, चंदनपुर,  बैरवा बनकटवा, चकदह, लालपुर, मरचहवा, दुर्गापुर, रामनगर, तथा परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया, जमुहानी, पेड़ारी, मुजहना, झींगटी, परसा मलिक, असुरैना आदि स्थानों पर बगीचों ,चौराहों सहित सार्वजनिक स्थानों पर जुआरी बेखौफ जुआ खेलते देखे जाते हैं। 
विज्ञापन


सिरसिया के समय माता मंदिर परिसर कई जगहों पर ग्रुप बनाकर खेलते हैं। मंदिर के पुजारी का कहना है कि जुआरिओं को मना करने पर भी नहीं मानते। उल्टे झगड़ा करने पर आमदा हो जाते हैं। इसी तरह खोरिया बाजार काली माता स्थान के पास भी खेलते हैं ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नौतनवां रामायण यादव का कहना है कि जानकारी नहीं है यदि ऐसा है तो अभियान चलाकर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed