फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   injured person of srinagar dead in hospital

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Thu, 14 Dec 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
injured person of srinagar dead in hospital
हादसे में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
सिसवा बाजार। चिउटहां-सिन्दुरियां मार्ग पर विगत रविवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बुधवार को दिन में गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दिन में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा श्रीनगर निवासी अंबरीश विंद (30) अपने ग्रामसभा निवासी विनोद शर्मा (15) के साथ रविवार को किसी काम से सिंदुरिया गया था। शाम को लौटते समय चिउटहां-सिन्दुरिया मार्ग चौराहे से पहले हिरने नाला के पास सामने से आ रहे बाइक सवार लक्ष्मीपुर कोर्ट निवासी अखिलेश यादव (23) से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

विज्ञापन

अखिलेश यादव तथा विनोद शर्मा को मामूली चोटें आई थीं। उनको चिउटहां चौकी प्रभारी विनोद राय ने निजी चिकित्सक के पास इलाज करवा कर घर भेज दिया था। जबकि अंबरीश विंद को गंभीर हालत में यूपी 100 की मदद से सिसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया था। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिसवां से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान अंबरीश विंद की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed