फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Information of the misguided and stray children'

‘गुमशुदा और भटके बच्चों की दें जानकारी’

Fri, 28 Sep 2018 12:45 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 28 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
'Information of the misguided and stray children'
‘गुमशुदा और भटके बच्चों की दें जानकारी’ - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। जीआरपी आनंदनगर की तरफ से थाने मंे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली छात्रों व यात्रियों को गुमशुदा व भटके हुए बच्चों की सूचना तत्काल हेल्पलाइन अथवा पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान मौजूद छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी भी जानकारी दी गई।      
विज्ञापन

      
  एसओ मारकंडेय यादव ने कहा कि गुमशुदा बच्चों के देखभाल व संरक्षण की सभी की जिम्मेदारी है। स्टेशन या आसपास कोई गुमशुदा या भटका हुआ बच्चा दिखाई दे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1098 पर या पुलिस को दें। ऐसा करने से बच्चा गलत हाथों में नहीं पड़ेगा और उसका संरक्षण होगा। हेल्पलाइन पर सूचना देने पर चाइल्ड लाइन के लोग मौके पर पहुंचकर बच्चे को सहायता मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन 1090 बनाया गया है। कोई भी महिला अपने साथ किसी तरह के होने वाले अपराध की सूचना दे सकती है। जिस पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। महिला हेल्पलाइन पर शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। चाइल्ड लाइन के सदस्य राजेश कुमार ने कहा कि बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की जानकारी देना सभी का दायित्व है। भटका या गुमशुदा बच्चा दिखाई दे तो चाइल्ड लाइन को  सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed