{"_id":"5706ac4b4f1c1b5c28c8112e","slug":"hospital-drug-broker-sungaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दलाल ने सुंघाया नशीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में दलाल ने सुंघाया नशीला पदार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दलाल ने सुंघाया नशीला पदार्थ।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला संयुक्त अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया। मरीज के घर वाले प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते रहें इसलिए दलाल ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। घर वालों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि युवक मानसिक रोगी है। परिवार ने तहरीर भी नहीं दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बल्लो खास की शकुंतला को दो दिन पहले घर वालों ने तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि बुधवार को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने प्राइवेट दुकान से दवा खरीदने के लिए पर्ची लिखी।इस बीच मेडिकल स्टोर का बिचौलिया पहुंच गया। परिजनों को लेकर जिला अस्पताल के समीप मेडिकल स्टोर से पांच सौ रुपये की दवा दिलाई। दवा से शकुंतला को आराम मिल गया तो बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। परिवार के लोग डिस्चार्ज कराकर घर जाने की तैयारी में थे तभी मेडिकल स्टोर का बिचौलिया आया और शकुंतला को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। कुछ दूरी पर खड़े घर वालों को जानकारी हुई तो उसकी जमकर पिटाई कर दी और सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
नशीला पदार्थ सुंघाने से शकुंतला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जबकि घर वालों का कहना है कि डाक्टरों की पोल न खुले। इसलिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा कि पूछताछ में आरोपी का कहना था कि मेडिकल स्टोर से दवा खरीदती रहे इसलिए नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि युवक मानसिक रोगी है। परिवार ने तहरीर भी नहीं दी है।