फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   home guard shooted in affair

प्रेम संबंध में बाधक होमगार्ड को ग्राम प्रधान के पति ने गोली मारी

Sun, 17 Dec 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
home guard shooted in affair
जिला अस्पताल में घायल दीपचंद - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। शुक्रवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगदवां राजा गांव में प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे होमगार्ड के जवान को ग्राम प्रधान के पति ने गोली मार दी और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस  ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


वारदात के शिकार होमगार्ड गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी दीपचंद की बेटी की शादी बरगदवां राजा गांव की किशमती देवी के बेटे विनोद से हुई है। विनोद के पिता का निधन हो चुका है। बेटी की शादी के बाद दीपचंद का बरगदवां राजा गांव आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पति के निधन के बाद किशमती देवी की गांव के ही ब्रजेश यादव से नजदीकी हो गई थी। लेकिन बेटे की शादी के बाद उनका झुकाव समधी दीपंचद की ओर होता गया और ब्रजेश यादव से किशमती दूरी बनाती गईं। ब्रजेश यादव बरवांराजा गांव की प्रधान आरती देवी का पति है। किशमती देवी की बेरुखी ब्रजेश यादव को परेशान करने लगी। वह दीपचंद को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगा और उसे रास्ते से हटाने की फिराक में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात दीपचंद अपनी बेटी से मिलने बरवांराजा गांव गए थे। बताया जाता है कि रात में भोजन कर सभी बरामदे में बैठे थे कि ब्रजेश यादव आ गया और दीपचंद को गोली मार कर फरार हो गया। गोली दीपचंद की पीठ में लगी। गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल दीपंचद को जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां एक एसआई और दो कांस्टेबल की सुरक्षा में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल होमगार्ड दीपचंद का बयान दर्ज कर बृजेश यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। 


पुलिस छावनी में तब्दील हो गया गांव
कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगदवांराजा गांव में गोली चलने की घटना ज्यों ही पुलिस को पता चली, त्यों ही कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर एमपी सिंह, कोतवाल रामदवन मौर्य, एसआई विनोद राव, नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्रा, कन्हैया पांडेय समेत तमाम पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने सबसे सबसे घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद घटना की जांच शुरू हुई। जांच में प्रेम संबंध की बात सामने आई है। इसी को लेकर गोली चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed