{"_id":"5783e74d4f1c1b0f7a13dc57","slug":"hardware-store-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्डवेयर की दुकान में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
छत पर चढ़े।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
जनता चौक स्थित पुलिस बूथ से महज पचास कदम की दूरी पर रविवार की रात चोरों ने हार्डवेयर की एक दुकान के पिछले हिस्से से छत पर चढकर दो दरवाजे को तोड़कर काउंटर के गल्ले में रखा नकदी और दुकान से कई कीमती सामान लेकर चंपत हो गए।
जनता चौक के समीप गोपाल मद्धेशिया की हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार की सुबह जब अपनी दुकान खोलकर अन्दर दाखिल हुए तो देखा की काउंटर पर सामान बिखरे पड़े हैं। और गल्ले में रखा बाइस हजार नकदी तथा दुकान से कई कीमती सामान गायब हैं। दुकान के पीछे की तरफ गए तो देखा कि पीछे तथा सीढ़ी के दो दरवाजे को तोड़ा गया है। गोपाल के मुताबिक चोर पहले बगल के अंसार ट्रेडर्स नामक बक्से की दुकान में घुसे और वहां से कपड़ा लेकर उसका रस्सी बनाया और उसके सहारे उनकी दुकान की छत पर चढे़ और दो दरवाजों को तोड़कर अंदर दाखिल हुए।
नगर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी बीते मंगलवार को चोरों ने महेन्द्रनगर में स्थित एक घर का ताला तोड़कर लाखों के नकदी और जेवर चोरी हुई थी। पुलिस अभी इस घटना का पर्दाफाश नहीं की। एक हफ्ते भीतर यह दूसरी घटना घट गई।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।