{"_id":"59ef81254f1c1bc8678b7753","slug":"guard-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट-भट्ठे के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईट-भट्ठे के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बरवां कला ईंट भट्ठे पर घटना स्थल के पास लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/अड्डा बाजार। बीती रात नौतनवां थाना क्षेत्र के बरवां कला गांव के पास ईट भट्ठे पर चौकीदार की धारदार हथियार से हत्याकर दी गई जबकि उसकी पत्नी ने खेत में छिपकर जान बचाई। लहूलुहान हालत में वह रातभर खेत में पड़ी रही। सुबह उसे होश आया तो किसी तरह घरवालों तक पहुंची।
घायल महिला को पीएचसी लक्ष्मीपुर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर मंगलवार को सुबह पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
बरवां कला गांव के पास ईंट भट्ठे पर चौकीदार जमुना (63) निवासी कौलही अपनी पत्नी जसमाती (54) के साथ भट्ठे पर ही रहते थे। सोमवार की रात वह भट्ठे के पास घर में सोए थे। रात में करीब एक बजे टार्च की रोशनी दिखने पर वह करीब पहुंच गए और आवाज लगाई। कोई आवाज नहीं आई तो वापस घर आ गए।
विज्ञापन
वह अभी लेटे ही थे कि कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जमुना पर वार कर दिया। जमुना की मौके पर ही मौत हो गई। जमुना की पत्नी जसमाती चिल्लाई तो हमलावरों ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाहर सो रहे ट्रैक्टर ड्राइवर कृष्णा निवासी बरवांकला को इसकी जानकारी हुई तो वह चिल्लाते हुए गांव की ओर दौड़ा। इसके बाद हमलावर भाग निकले। इस बीच जसमाती जान बचाने के लिए खेत की ओर दौड़ पड़ी। लहूलुहान हालत में वह खेत में पड़ी रही।
मंगलवार को सुबह जब होश आया तो जसमाती किसी तरह गांव पहुंची। घरवाले उन्हें पीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए। जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी तो मौके पर एसपी आरपी सिंह, एएसपी आशुतोष, सीओ नौतनवां एसके रवि समेत कई थानों की पुलिस पहुंची।
पूरे घटना क्रम के जांच में पुलिस जुटी हुई है। मृतक के बेटे तीरथ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नौतनवां प्रहलाद पांडेय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज का जांच की जा रही है। जल्दी ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लोगों का कहना है कि आधा दर्जन लोग ईट की चोरी करने भट्ठे पर आए थे। शायद जमुना उन लोगों को पहचाना गया होगा। भेद न खुल जाए, इसलिए जमुना की हत्या कर दी गई।
खाली पड़े घर की पुलिस ने की जांच
भट्ठे के पास सड़क की दूसरी पटरी पर खाली पड़े घर के बरामदे में 3 जोड़ी चप्पलें, 2 जोड़ी जूते, खून लगा एक शर्ट लोगों ने देखा। वहां हमलावरों के होने की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
सज्जन और निडर थे जमुना
लोगों का कहना है कि जमुना गरीब था लेकिन बेहद सज्जन और निडर स्वभाव का था। उससे किसी की दुश्मनी नहीं थी लेकिन उसके नजर के सामने कोई भी परिसर में एक समान नहीं छू सकता था। अपने दायित्व के प्रति वह हमेशा वफादार रहा। इसी का नतीजा रहा कि वह 25 से वर्षों से चौकीदारी का कार्य कर रहा था। तीन बेटे अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे और यह पति-पत्नी ईंट भट्ठे पर ही रहा करते थे।
ट्रैक्टर ड्राइवर कृष्णा से हुई पूछताछ
घटना की सूचना पाकर मंगलवार की तड़के सुबह एसपी और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंच गए। सर्किल के सभी थानाध्यक्ष पहले से ही पहुंचे रहे। एसपी ने ट्रैक्टर चालक कृष्णा से घटना के बारे में पूछताछ की। चालक ने घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।