फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   goods train derailed in anandnagar

आनंदनगर में पटरी से उतरी मालगाड़ी

Fri, 20 Jan 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 20 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
goods train derailed in anandnagar
आनंदनगर में बेपटरी हुई मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का एक पहिया पटरी से उतर जाने से रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वैगन को पटरी पर लाया गया। हालांकि इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन


मालगाड़ी गोरखपुर से नौतनवां गई थी। वहां से आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर लौटी मालगाड़ी को गोंडा भेजने की तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह 11: 05 बजे शंटिंग के दौरान प्लेट फार्म नं. 5 के गुड्स यार्ड पर बोगी के आपस में टकराने के कारण इंजन के पीछे वाले वैगन का एक पहिया पटरी से उतर गया।
विज्ञापन


मालगाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही एईएन संयोग श्रीवास्तव, डीएसटीई दिनेश श्रीवास्तव के साथ अनेक टेक्निकल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और वैगन को पटरी पर लाने में जुट गए। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद रेल कर्मचारियों को सफलता मिली। कर्मचारियों ने 1:20 बजे रेलवे ट्रैक पर लाया गया। इस दौरान टीआई आरके दूबे, डीएन उपाध्याय, कैरेज सेक्शन पीके दूबे, आशुतोष, एसएस गुफरान अहमद आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed