{"_id":"6afb61916485f8f6410dd7f5","slug":"those-who-supplied-weapons-to-rishabh-are-being-searched-through-social-media-lucknow-news-c-13-lko1096-2010783-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऋषभ को असलहे देने वालों की सोशल मीडिया के जरिये तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऋषभ को असलहे देने वालों की सोशल मीडिया के जरिये तलाश
विज्ञापन
शिवाजी तिवारी की फाइल फोटो।
लखनऊ। सआदतगंज तिहरा हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर से असलहों की बरामदगी के बाद पुलिस उनकी खरीद-फरोख्त का नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस ने ऋषभ के सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल के साथ उसके करीबियों से भी पूछताछ की। हालांकि, ऋषभ के पास इतने असलहे कहां से आए, अब तक इसका पता नहीं चल सका है।
पुलिस को ऋषभ के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई फोटो और वीडियो मिले हैं, जिनमें वह असलहों से निशानेबाजी करता दिख रहा है। पुलिस इनकी मदद से पता लगा रही है कि इस्तेमाल किए गए असलहे वैध थे या अवैध। जिन स्थानों पर उसने निशानेबाजी की, वहां के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। सोशल मीडिया पर उससे जुड़े लोगों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। आरोपी के पास और भी असलहे बरामद होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उसने किसी दूसरे स्थान पर असलहे छिपाकर रखे हैं। ऋषभ को असलहा मुहैया कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जेल में पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उसकी कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। 26 अक्तूबर को पार्किंग विवाद में ऋषभ ने पड़ोसी शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश और भाई शंभू तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में ऋषभ समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में एलडीए ने ऋषभ का मकान भी ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान आरोपी के घर से असलहे और बड़ी संख्या में कारतूस मिले थे।