{"_id":"570fe15b4f1c1baa394a6d42","slug":"girl-crushed-by-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचली बालिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचली बालिका
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पड़री में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई बालिका की मौत पर घर में कोहराम मच गया।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवनगर के पड़री में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में तोड़फोड़ की। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी के पड़री निवासी आठ वर्षीय प्रिया बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए गई थी। वापस लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर सीमेंट ईंट लदी थी। चालक बिना देखे ही गाड़ी बैक कर रहा था। जिससे प्रिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। इस बीच चालक मौका देखकर चालक भाग निकला। गुस्साए लोगों ने चालक के शक में एक दूसरे व्यक्ति की जमकर पीट दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। प्रिया की मौत के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।