{"_id":"570d456f4f1c1b660f4a6c1a","slug":"frenda-in-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेंदा जंगल में भी आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरेंदा जंगल में भी आग लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा जंगल में भी लगी आग।
- फोटो : प्रदीप अग्रहरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा जंगल मेें आग लगी
फरेंदा। मंगलवार को करीब 11 बजे दिन में आग लग गई। अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस और प्रशासन भी फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचा। चर्चा है कि लेहड़ा दुुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय किसी ने माचिस या सिगरेट फेंक दिया जिससे फरेंदा-बृजमनगंज जंगल में आग लग गई। आग को बढ़ता देख कई गांव के लोग जुट गए। गनेश पुर, निरनामपूर्वी, हरदीडाली, फरेंदा खुर्द आदि गांव के लोग आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। विधायक विनोद तिवारी, एसपी भारत सिंह, एसडीएम जयचंद पांडेय, सीओ रचना मिश्रा, रेंजर लक्ष्मण सिंह पहुंचे। आसपास के लोगों ने पंपिगसेट के मदद से पानी फेंका।
नवलपरासी जिले के दक्षिणी सीमावर्ती गाविस गुठी परसौनी वार्ड तीन में आग लगने से पांच घर जल गए। बताया जा रहा है कि सुबह आठ बजे कठहवां के गोबरी मियां के यहां चिंगारी से आग लगी। आशिक अली, मुमताज, निजामुद्दीन, सिराजुद्दीन के घर लगी आग से भारी क्षति हुई। दो ट्रैक्टर, एक बाइक आदि जले हैं। समय से दमकल न पहुंचने पर लोगों में गुस्सा है। सीमा सुरक्षा बल गुठी परसौनी, सशस्त्र प्रहरी ने आग बुझाने में गांव वालों की मदद की।