फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four injured in accident, a serious

हादसों में चार जख्मी, एक गंभीर

Sat, 16 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 16 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four injured in accident, a serious
सिसवा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक।
सिसवा बाजार/निचलौल। जायसवाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार शाम तीन बजे एक युवक साइकिल सवार को बचाने में गंभीर जख्मी हो गया। लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोठीभार क्षेत्र के हरपुर पकड़ी निवासी बेचई जायसवाल का बेटा रोहित दुकान का सामान लेने के लिए सिसवा कस्बा स्थित सब्जी मंडी आ रहा था। जायसवाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास साइकिल से आ रहे सोनबरसा के बाबूलाल बाइक की रफ्तार देख अनियंत्रित हो गए। उन्हें बचाने के चक्कर में रोहित की बाइक बाबूलाल के साइकिल में फंस गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रोहित की तबीयत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर  दिया।
विज्ञापन


निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक झुलनीपुर मार्ग पर सेमरहना के पास दो बाइक सवार घायल हो गए।उन्हे गांव वालों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।  खबर के मुताबिक ओड़वलिया निवासी मनोज व मिंलटन शादी का निमंत्रण बांटने झुलनीपुर गए थे ।शाम को वापस लौटते समय सेमरहना के पास निचलौल की तरफ से जा रही बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed