{"_id":"587e69a64f1c1b3403f00247","slug":"fell-from-tree-young-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिर कर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से गिर कर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा।जंगल में पेड़ से सूखी लकड़ी तोड़ने के दौरान पेड़ से गिर कर युवक की मौत हो गई। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर टोला झगरूपुर निवासी गोबरी (25) ट्रक ड्राइवर का काम करता था । मंगलवार की दोपहर को जंगल में अलाव व जलौनी की व्यवस्था में जंगल में चला गया जहां पर एक पेड़ पर सूखी लकड़ी देखकर वह तोड़ने के लिए ऊंचाई तक चढ़ गया। लकड़ी तोड़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जंगल में गुजर रहे कुछ लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल सूचना 108 एंबुलेंस को दी। उससे घायल युवक को सीएचसी बनकटी लाया गया। जहां चिकित्सक ने गोबरी को मृत घोषित कर दिया। फरेंदा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवा दिया। मृतक गोबरी के मौत की सूचना पाकर पहुंचे बूढ़ी मां और पिता रामप्रसाद दहाड़े मार कर रो रहे थे। युवक की पत्नी पूजा मायके गई थी। उसको सूचना दी गई तो वह बदहवास होकर अस्पताल के लिए निकल गई।