फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers burning desire

जल गए किसानों के अरमान

Wed, 06 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 06 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers burning desire
घुघली में कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
सूखा, ओला वृष्टि अब आग ने किसानों का दीवाला निकाल दिया है। कभी शार्ट सर्किट तो कभी तार टूटने व अज्ञात कारणों से फसलें आग में स्वाहा हो रही हैं। 24 घंटे के भीतर घुघली, नौतनवा और सोनौली क्षेत्रों में आग लगने से कई एकड़ गेहूं फसल राख की ढेर बन गई।
विज्ञापन


घुघली प्रतिनिधि के मुताबिक पकड़ियार विशुनपुर में मंगलवार को दो बजे गांव के कुछ बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए फील्ड बना रहे थे। कूड़े को साफ करने के लिए आग जला रहे थे  तभी बगल में गेहूं की फसल में आग पकड़ ली। जब तक आग पर काबू पाया जाता करीब दो एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसान मोती लाल, रामा खरवार, फूलवदन, तारकेश्वर सिंह, अवधेश सिंह, परशुराम आदि की फसलें जल गईं।
विज्ञापन

अड्डा बाजार व रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गापुर सिवान में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे हाईटेंशन की चिंगारी से करीब 13 एकड़ गेहूं फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के पूर्व लोगों ने आग पर काबू पा लिया। फिर भी किसानों को भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवां क्षेत्र के दुर्गापुर सिवान में हाईटेंशन तार की चिंगारी रघुबर यादव के खेत में गिरी और उससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। लोग शोर मचाते जब तक मौके पर पहुंचे पछुआ हवा के साथ आग फैलती गई। बताया जाता है कि बुझाने के कोशिशों के दौरान ही प्रधान मनोज यादव का करीब चार एकड़, ईश्वर यादव, कमलेश यादव, सिब्बन यादव, रामअचल पासवान, विनय पाठक, अनुपम विश्वारस, भगौती, सुरेश यादव ,फलचंद, छोटेलाल, सोहन भोला, राजेंद्र,  बलिराम, अवधेश, सोनमती, दिनेश, अवधेश, किशन, विनोद, बृजेश, मनोज, अलगू एवं तीजू की फसल जल गई। ग्राम प्रधान प्रमोद ने बताया कि दमकल आने से पहले गांव के लोगों ने मशक्कत कर आग बुझा दिया। इस संबंध में नौतनवां एसडीएम विक्रम सिंह ने कहा कि नुकसानी का जायजा लेने के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। नियमानुसार किसानों को सहायता दी जाएगी।

सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार जुगोली और पिपरहिया में दोपहर बिजली के तारों के टूट कर गिरने से उठी चिंगारी ने आग पकड़ ली। फसल को बचाने के लिए किसानों ने भरपूर प्रयास किया लेकिन तेज हवाओं के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान 20 से अधिक किसानों की 20 एकड़ फसल खेत में ही जल कर नष्ट हो गई । बिंदावती देवी का रो रो कर बुरा हाल था। उन्होंने बताया की अब फसल काट कर घर ले जाने की तैयारी थी लेकिन आग में सब कुछ जल गया। किसान छोटेलाल तो गुमसुम हो गए। अब्दुल्लाह, मोहम्मद तैयब, मोहम्मद शफीक, चीनक आदि समय को कोसते रहे।


परतावल प्रतिनिधि के अनुसार श्यामदेउरवा क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित सिवान में दोपहर बिजली के तार से शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से कई की फसलें राख हो गईं। पुरुषोत्तम पटेल, ब्रम्हानंद  पटेल एवं तबरेज की एक एक एकड़  तबारक की दो एकड़ फसल जली है। पकड़ी चौराहे पर चाय पी रहे लोगों की नजर अचानक पड़ा तो  लोगों के शोर मचाने पर पिपरा खादर, अहिरौली, परसा खुर्द, के लोग इकट्ठा हुए। आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पर दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed