{"_id":"571d16534f1c1b742f8b574f","slug":"exorcised-the-family-dearly","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को महंगा पड़ा भूत भगाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को महंगा पड़ा भूत भगाना
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
थाने में पहुंची पीड़ित महिला ने बताई आपबीती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरंदरपुर में भूत भगाने के नाम से प्रताड़ित हो रही महिला अपने भाई को लेकर थाने पहुंच गई। सोखा ने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे अगरबत्ती और कपूर से जलाया था। शिकायत पर पुलिस ने सोखा, पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मामला सिंहपुर थरोली का है।
खबर के मुताबिक सिंहपुर थरोली के चंद्रभान चौधरी ने नतिनी वंदना की शादी गांव के ही सदानंद के साथ पांच साल पहले किए। तीन साल और 10 माह के दो बेटे हैं। किसी सोखा ने सदानंद व उसके पिता से कहा कि वंदना पर भूत का साया है। विश्वास कर ससुराल के लोग सोखा के चक्कर में पड़ गए। दो माह में 90 किलो मिर्चा व 40 लीटर सरसों के तेल का दीपक रात भर जलाते थे।
करीब 15 दिन पहले सदानंद की एक और सोखा से मुलाकात हो गई। जिसने भूत उतारने का ठेका एक लाख रुपये व 90 लीटर सरसों के तेल पर ले लिया। नौ अप्रैल को नया सोखा वंदना के पास पहुंचा। आरोप है कि सोखैती के नाम पर वंदन को कपूर व अगरबत्ती से जलाया जाता था। रविवार को वंदना मौका पाकर मायके चली गई और पीड़ा बताई। भाई उसे लेकर थाने पहुंच गया। मामले की गंभीरता देख पुलिस ने सोखा, पति व उसके ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत पूछे जाने पर एसओ चंद्रेश यादव का कहना था कि तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। पूछताछ और जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।