फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   driver conducter beaten up

चालक और कंडक्टर को पीटा

Fri, 18 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 18 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
driver conducter beaten up
एकसड़वा चौकी के पास रोडवेज बस ड्राइवर के बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर देने से लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
कोल्हुई। मारपीट कर रुपये और मोबाइल छीन लिए जाने से गुस्साए रोडवेज के चालक और कंडक्टर ने हाईवे पर कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा चौकी के पास बीच सड़क में बस खड़ी कर दी। इससे मुख्य सड़क करीब एक घंटा जाम रही। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चालक राम और परिचालक संतोष सौनौली डिपो की बस लेकर बृहस्पतिवार को दिल्ली से चल कर सुबह दस बजे जैसे ही मोहनापुर पहुंचे थे कि तीन युवक बस में चढ़ गये और कोल्हुई का टिकट बनाने के लिए कहे। परिचालक ने स्टापेज न होने की बात कह कर तीनों को उतार दिया।
विज्ञापन


इस बात से नाराज युवक किसी गाड़ी से पीछा कर बस को रास्ते में रोक लिया और ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर धुनाई कर दी। नाराज ड्राइवर ने बस को  एकसड़वा चौकी के पास बीच रोड पर बस खड़ा कर दिया। बताया जाता है कि युवकों ने चालक परिचालक के साथ ही कई यात्रियों को भी पीटा तथा उनकी मोबाइल और कुछ पैसे भी ले लिए। पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed