फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   demanded

पे ग्रेड व प्रोन्नति की मांग पर अड़े

Sun, 16 Oct 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
demanded
रामपुर में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने व हाईवे पर बाइक रैली निकालते डिप्लोमा इंजीनियर संघ के कार्यकर्ता।
महरजगंज। प्रदेश सरकार के खिलाफ डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल शनिवार को 19 वें दिन भी जारी रही। इंजीनियरों ने लोक निर्माण विभाग परिसर में बैठक कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


अध्यक्षता करते लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर बीपी सिंह ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल के लिए सरकार का अड़ियल रवैया जिम्मेदार है। सरकार ने अगर हमारी मांगें पूरी कर दी होती तो विभागों का काम सुचारु रूप से चलता और लोगों को कोई परेशानी नहीं होती। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मानक को लेकर हम सचेत रहते। लेकिन, हड़ताल के दौरान होने वाले कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी। 
विज्ञापन


संचालन करते इंजीनियर अर्जुन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार डिप्लोमा इंजीनियरों का संज्ञान नहीं ले रही है लेकिन इंजीनियर भी सरकार के इस रवैए से पीछे नहीं हटने वाले हैं। संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जूनियर इंजीनियर से सहायक अभियंता पद पर निर्धारित प्रोन्नत कोटा प्रदान किया जाए। इंजीनियरों ने आशा जताई कि सरकार जूनियर इंजीनियर्स को प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये का शासनादेश जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर संजय कुमार मौर्य ने कहा कि नौतनवा विधायक कुंवर कौशल किशोर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत भी कराया था। साथ ही इंजीनियरों ने विधायक के समर्थन पर उनका आभार प्रकट किया है। इस दौरान इंजीनियर पवन कुमार, योगेश तिवारी, सादुल्लाह खा, राहुल कौलेश कुमार, अर्जुन प्रसाद, अश्वनी कुमार, महातम सिंह, मनीराम, डीएन प्रसाद, रणजीत तिवारी, अजय कुमार, सहित कई जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed